Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनाली में बरसात ने थामा सैलानियों का कदम, पर्यटन उद्योग संकट में

Kullu, 6 July

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली इस समय भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका के कारण पर्यटन मंदी के दौर से गुजर रही है। पिछले कुछ दिनों में सैंज घाटी में बादल फटने और लगातार हो रही वर्षा के चलते होटल बुकिंग्स धड़ाधड़ रद्द हो रही हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है।

बुकिंग्स में भारी गिरावट, महज़ 5% ऑक्यूपेंसी

इस बार मानसून के दौरान मनाली में वह रौनक नहीं दिख रही जो हर साल होती थी। होटल मालिकों के अनुसार, सीज़न के लिए 70 प्रतिशत एडवांस बुकिंग थी, लेकिन अब 90 प्रतिशत तक बुकिंग्स रद्द हो चुकी हैं। कई होटलों में ऑक्यूपेंसी महज 5-10% तक रह गई है।वरुण पंडित, मनाली के एक होटल व्यवसायी ने बताया,“मई में वॉर की वजह से पर्यटन प्रभावित हुआ, जून में थोड़ी रफ्तार आई लेकिन जुलाई में जो उम्मीद थी, वह भी खत्म हो गई। इस समय लेह जाने वाले बाइकर्स भी नहीं आए। सोशल मीडिया पर फैल रही बाढ़ की खबरों से पर्यटक डर गए हैं, जबकि मनाली अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। नुकसान ऊपरी क्षेत्रों में हुआ है, न कि मुख्य पर्यटन स्थलों में।”

गलत सूचनाओं से बना डर का माहौल

स्थानीय ट्रैवल एजेंट अभिनव का कहना है कि वर्तमान में न केवल नई बुकिंग्स बंद हैं, बल्कि पुरानी बुकिंग्स भी 70% तक रद्द हो चुकी हैं।उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया में वायरल पुराने वीडियो और भ्रामक सूचनाओं के कारण पर्यटक भ्रमित हैं। जबकि मनाली और आसपास के प्रमुख इलाके पूरी तरह से सामान्य हैं।”

पर्यटन व्यवसायियों की अपील — चलाया जाए जागरूकता अभियान

पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि मनाली की वास्तविक स्थिति को लेकर सकारात्मक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।
उनका कहना है कि यदि स्थिति को स्पष्ट नहीं किया गया तो आने वाले तीन महीनों तक पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वर्तमान में मनाली का मौसम सुहावना और सुरक्षित है। पर्यटकों को आश्वस्त करना ज़रूरी है कि वे निसंकोच यहां आ सकते हैं और यह क्षेत्र अब भी यात्रा के लिए उपयुक्त है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.