Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लखनऊ में बीच सड़क बुर्का पहनकर जा रही युवती से बदसलूकी, वीडियो वायरल

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने बीच सड़क एक ई-रिक्शा पर सवार बुर्का पहनी युवती से छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों को युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

ई-रिक्शा रोककर की बदसलूकी, जबरन बुर्का उतरवाने का दबाव

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, मामला लखनऊ के IIM रोड का है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती अपने एक परिचित युवक के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। युवक द्वारा विरोध करने पर वे उसे धमकाने लगे और जबरन युवती को ई-रिक्शा में बैठने पर मजबूर कर दिया।

रिक्शा सवार होते ही आरोपियों ने युवती से उसका बुर्का उतारने की कोशिश की और जबरन खींचतान शुरू कर दी। जब युवक ने दोबारा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया और मारपीट की धमकी दी।

हां, ये हिंदू-मुस्लिम मामला है’, भीड़ देखकर भागे आरोपी

वीडियो में एक जगह यह भी सुनाई देता है कि पीड़ित युवक पूछता है – “क्या यह हिंदू-मुस्लिम का मामला है?” जिस पर एक आरोपी जवाब देता है – “हां, हिंदू-मुस्लिम का ही मामला है।” इसके बाद जब मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, शिकायत का इंतजार

घटना के वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। दुबग्गा थाने की पुलिस ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.