Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में डाउनलोड स्पीड में जियो शीर्ष पर: ट्राई ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट

पानीपत | रिलायंस जियो ने पानीपत में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा किये गए नवीनतम इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में बढ़िया प्रदर्शन किया है। ये परीक्षण ट्राई की आवधिक क्वालिटी ऑफ सर्विस (क्यूओएस) ऑडिट का हिस्सा  हैं।

पानीपत शहर में ड्राइव टेस्ट 20 मई, 2025 से 23 मई, 2025 तक किया गया, जिसमें कुल 255.9 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जिसमें 254.7 किलोमीटर का ड्राइव टेस्ट और 1.2 किलोमीटर का वॉक टेस्ट शामिल था।

जियो ने प्रमुख वॉयस मापदंडों में अपने प्रतिद्वंद्वियों  को पीछे छोड़ दिया, जिनमें कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल सेटअप टाइम (सीएसटी) और म्यूट कॉल (एमसी) रेट शामिल हैं ।  जियो सिर्फ 0.68 सेकंड के सबसे तेज़ कॉल सेटअप टाइम के साथ सबसे आगे रहा, इसकी कॉल सेटअप सक्सेस रेट 100 %  दर्ज की गई और इसकी म्यूट कॉल 0.39% दर के साथ सबसे कम थी । ये मेट्रिक्स जियो की विश्वसनीयता को रेखांकित करते हैं, जो पानीपत में क्लियर, निर्बाध वॉयस कॉल प्रदान करता है।

जहां तक ​​डेटा की बात है, जियो ने पानीपत में 255.02 एमबीपीएस की उच्चतम औसत डाउनलोड स्पीड प्रदान की, जो की उसके प्रतिस्पर्धियों से कहीं अधिक है। महत्वपूर्ण हॉटस्पॉट्स पर, जियो के 5जी नेटवर्क ने 194.05 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड  दर्ज की, जिससे सुचारू वीडियो स्ट्रीमिंग, हाई-स्पीड डाउनलोड और लैग-फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनिश्चित होते हैं ।

पानीपत में जियो का मजबूत प्रदर्शन उसके राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रतिबिंबित करता  है। ट्राई द्वारा परीक्षण किए गए आठ लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (एलएसए) और 13 शहरों, राजमार्गों, रेलवे और तटीय मार्गों पर, जियो ने सभी क्षेत्रों में औसत डाउनलोड स्पीड  में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन किया ।

जियो जिसके पास हरियाणा का सबसे बड़ा 4जी और 5जी नेटवर्क है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों को भी कवर करता है, राज्य के लोगों का पसंदीदा नेटवर्क बना हुआ है।

भविष्य-केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक-केंद्रित नवाचार के साथ, जियो न केवल भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षाओं के साथ चल रहा है, बल्कि उन्हें आगे भी बढ़ा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.