Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोल्ड निवेशकों के लिए राहत भरी खबर! साल के अंत तक सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है – ICICI रिपोर्ट

मुंबई  |  अगर आप सोने में निवेश कर चुके हैं और बीते कुछ हफ्तों में आई गिरावट से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ICICI बैंक ग्लोबल मार्केट्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की दूसरी छमाही में गोल्ड की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच सकता है।

फिलहाल कीमतें स्थिर, लेकिन जल्द दिख सकती है तेजी

वर्तमान में भारतीय बाजार में सोना ₹96,500 से ₹98,500 प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेड कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल बाजार एक कंसॉलिडेशन फेज में है, जिसके बाद सोने की कीमतें तेजी से ऊपर जा सकती हैं।

हालिया गिरावट की वजह भू-राजनीतिक तनावों में आई नरमी को माना जा रहा है। ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक सहमति से वैश्विक बाजार में स्थिरता लौटी है।

अप्रैल में छुआ था ऐतिहासिक स्तर

इस साल अप्रैल में सोने ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3,500 प्रति औंस का रिकॉर्ड बनाया था। भारत में भी उस समय 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1 लाख के पार पहुंच गई थी। हालांकि बाद में कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन अब तक साल 2025 में गोल्ड करीब 28% रिटर्न दे चुका है।

क्या करें निवेशक? एक्सपर्ट्स की सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। गोल्ड ईटीएफ या म्यूचुअल फंड से बाहर निकलने की बजाय लंबी अवधि के नजरिए से निवेश को बरकरार रखना समझदारी होगी।

एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि पोर्टफोलियो का कम से कम 10-15% हिस्सा बुलियन (सोना और चांदी) में जरूर होना चाहिए, ताकि जोखिम के समय संतुलन बना रहे।

डायवर्सिफिकेशन के लिए बेहतरीन विकल्प

बुलियन, खासकर गोल्ड, ऐसे एसेट्स में आता है जो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान पोर्टफोलियो को स्थिरता देने का काम करता है। इसलिए वर्तमान स्थिति में सोने में निवेश को बनाए रखना, एक दूरदर्शी निवेश निर्णय हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.