Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर 29 अगस्त को, इस बार सलमान के साथ 3 और होस्‍ट्स

7 July, 2025

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक ओर राम कपूर ने साफ कर दिया है कि वह शो का हिस्सा नहीं होंगे, वहीं अब यह तय हो गया है कि शो का प्रोमो इसी जुलाई के अंत तक रिलीज किया जाएगा। इस बार शो में कई नए और बड़े बदलाव किए गए हैं।

5 महीने लंबा होगा बिग बॉस 19

मेकर्स ‘बिग बॉस 19’ को अब तक का सबसे लंबा सीजन बनाने जा रहे हैं, जिसकी मियाद करीब 5 महीने होगी। यह शो 29 या 30 अगस्त से शुरू होगा और अगस्त के आखिरी वीकेंड को ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन होगा।

पहले OTT, फिर TV पर टेलीकास्ट

शो को डिजिटल-फर्स्ट प्रॉपर्टी के तौर पर तैयार किया जा रहा है:

  • एपिसोड्स पहले JioHotstar पर रिलीज होंगे।
  • TV पर (कलर्स चैनल) एपिसोड्स 90 मिनट बाद टेलीकास्ट होंगे।
  • अब सलमान खान नहीं होंगे अकेले होस्ट
  • सलमान खान इस बार भी शो की शुरुआत करेंगे, लेकिन उनका कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ 3 महीनों का है।बाद में फराह खानकरण जौहर, और अनिल कपूर को होस्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।हालांकि, ग्रैंड फिनाले में फिर से सलमान खान ही मंच संभालेंगे।
  • AI रोबोट की एंट्री भी तय

‘बिग बॉस 19’ में इस बार एक बड़ा ट्विस्ट होगा — AI रोबोट की एंट्री। यह पहली बार होगा जब कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एलिमेंट शो में एक्टिव रोल निभाएगा।

20 कंटेस्टेंट्स, वाइल्ड कार्ड भी होंगे

  • 15 कंटेस्टेंट्स से शो की शुरुआत होगी।
  • बाद में 3-5 वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होंगी।
  • अभी ऑडिशन चल रहे हैं, जल्द ही नामों की आधिकारिक घोषणा होगी।

अब तक जिन नामों पर चर्चा है, वे हैं:

  • लता सभरवालआशीष विद्यार्थीगौतमी कपूरधीरज धूपरअलीशा पंवारमुनमुन दत्ताअनीता हसनंदानीखुशी दुबेगौरव तनेजाराज कुंद्राकनिका मानमिस्टर फैजूतनुश्री दत्ताडेजी शाहशरद मल्होत्राममता कुलकर्णीपारस कलनावतअर्शिफा खानकृष्णा श्रॉफ, और चिंकी-मिंकी

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.