Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- “फेल हो चुके नेता मुझे न दें ज्ञान”

Mandi,7 July

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने नाचन विधानसभा के स्यांज गांव का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का खुद का प्रदर्शन निराशाजनक है, वे उन्हें सीख न दें। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस सरकार पर लगाए ये आरोप


मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से आए, फोटो खिंचवाए और चले गए, जबकि कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सिर्फ कुछ लाख की सहायता राशि देकर लौट गए, जिसकी स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को “भ्रष्ट और ढोंगी” बताया और कहा कि उनकी एक लाइन को पकड़कर उसे मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि उन्हें खुद अपने कर्तव्यों की ओर ध्यान देना चाहिए।कंगना रनौत ने कहा कि“जो नेता खुद पूरी तरह से फेल हो चुके हैं, उन्हें दूसरों को सलाह देने से पहले अपनी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।”कंगना ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास “कंगना-कंगना” जपने के अलावा और कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में चल रहे राहत और बचाव कार्य केंद्र सरकार और भाजपा के प्रयासों का परिणाम हैं। राज्य सरकार इस आपदा में पूरी तरह असफल रही है। केंद्र सरकार ही राहत पहुंचा रही है।”

जयराम ठाकुर से नाराज़गी के सवाल पर कहा ये


पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नाराज़गी की अटकलों को खारिज करते हुए कंगना ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और वे पूरी तरह पेशेवर तरीके से जनता के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम एक ही पार्टी से हैं और जनता के हित के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।”

सांसद निधि से आपदा प्रभावित क्षेत्रों को मदद पहुंचाने की कही बात


भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के योगदान पर बोलते हुए कंगना ने कहा कि विपक्ष भले ही आलोचना करता रहे, लेकिन नड्डा प्रधानमंत्री के माध्यम से प्रदेश के लिए निरंतर सहायता ला रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि सांसद निधि से आपदा प्रभावित क्षेत्रों को मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि नुक़सान बहुत बड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं, लेकिन केंद्र की योजनाओं के माध्यम से राहत दी जा रही है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.