Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार ने लिया सख्त रुख..पंडोह डैम में एकत्रित लकड़ियों की CID जांच के आदेश

Shimla, 7 July

पंडोह डैम में हाल ही में एकत्रित हुई भारी मात्रा में वन लकड़ियों के मामले की जांच अब आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह क्षेत्र में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों से बहकर बड़ी संख्या में लकड़ियां डैम में पहुंच गई थीं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की गहराई से जांच की जाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी किस प्रकार नदी के माध्यम से डैम तक पहुंची। सरकार का उद्देश्य है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार की प्राथमिकता जीवन की रक्षा करना और राहत कार्यों को शीघ्र गति देना है। प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

डैम में लकड़ियों के तैरते दृश्य और संबंधित वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में चिंता की लहर दौड़ गई थी और लगातार जांच की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सीआईडी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जब राज्य संवेदनशील स्थिति से जूझ रहा था, तब भाजपा ने इस विषय पर असंवेदनशीलता का परिचय दिया और राजनीति करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में वनों की अवैध कटाई की अनदेखी की गई थी और वन माफिया को संरक्षण मिला था।

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इस लक्ष्य में बाधा डालने वाले किसी भी तत्व को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.