Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचपीएससी भर्ती में धांधली का आरोप, अभय चौटाला बोले– “चेयरमैन यूपी-बिहार के उम्मीदवारों को फायदा पहुंचा रहे”

चंडीगढ़|  इनैलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आयोग पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) से उठाए गए 32 प्रश्न शामिल हैं, जो एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं।

चौटाला ने आरोप लगाया कि एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा, जो बिहार से हैं, बिहार और उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की योजना के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोग द्वारा अब तक कराई गई असिस्टेंट प्रोफेसर की सभी परीक्षाओं में पेपर की सीलें टूटी मिली हैं और उत्तर कुंजी में कई सवालों के उत्तर गलत दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी रिवाइज्ड आंसर की में 6 सवालों के उत्तर बदले गए हैं, जबकि कुछ सवालों को पूरी तरह हटा दिया गया है। चौटाला ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा सरकार की सहमति और संरक्षण में किया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा की “बिना पर्ची, बिना खर्ची” वाली भर्ती नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब आम चर्चा यह है कि हरियाणा के उम्मीदवारों से लाखों रुपए लेकर नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योग्य और मेहनती युवा आज भ्रष्टाचार और भेदभाव का शिकार हो रहे हैं।

चौटाला ने यह मांग की कि एचपीएससी चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता और कई एक्टिविस्ट इस मामले को उजागर कर चुके हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.