मुनव्वर फारूकी की धमाकेदार वापसी – अब दो रियलिटी शोज़ के होस्ट की भूमिका में!
July 8, 2025
8 July, 2025
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी एक बार फिर चर्चा में हैं — इस बार एक नहीं, बल्कि दो नए रियलिटी शोज़ के ज़रिए। जहां कलर्स चैनल पर आने वाला नया शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ मुनव्वर को होस्ट के रूप में पेश करेगा, वहीं जियो हॉटस्टार पर आने वाला उनका अगला प्रोजेक्ट ‘द सोसाइटी’ भी लोगों में उत्सुकता जगा रहा है। दोनों ही शोज़ के प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और फैन्स मुनव्वर के नए अवतार को देखने के लिए बेताब हैं।
‘द सोसाइटी’ प्रोमो में दिखे ‘गेम मास्टर’ मुनव्वर
जियो हॉटस्टार के शो ‘द सोसाइटी’ का लेटेस्ट प्रोमो हाल ही में रिलीज़ हुआ, जिसमें पहले कुछ रहस्यमय कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई। इसके बाद मंच पर ब्लैक सूट में बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में एंट्री करते नजर आते हैं मुनव्वर फारूकी।मेकर्स ने प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा:गेम मास्टर मुनव्वर ‘द सोसाइटी’ में आपका स्वागत करता है। जरा संभल के, क्योंकि यहां के नियम भी उतने ही हटके हैं जितने होस्ट!”इन दोनों शोज़ के साथ मुनव्वर फारूकी फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।
Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...
Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...
शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धर्मशाला में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.50 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।वहीं, नशा तस्करी से जुड़े लोगों...
Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और...
हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली। चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।