Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिटायर्ड IAS मुरारी लाल तायल पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ से अधिक की संपत्तियां और बैंक बैलेंस अटैच

चंडीगढ़ |  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रधान सचिव रहे रिटायर्ड IAS अधिकारी मुरारी लाल तायल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने तायल की चंडीगढ़, नई दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 9 अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। साथ ही, उनके नाम पर मौजूद ₹14.06 करोड़ के बैंक बैलेंस को भी अटैच किया गया है।

ईडी ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में 2 घर और 7 फ्लैट शामिल हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।

यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की जा रही है, जिसमें मुरारी लाल तायल पर आरोप है कि उन्होंने 6 मार्च 2005 से 31 दिसंबर 2014 के बीच विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी पत्नी सविता तायल और बेटे कार्तिक तायल के साथ मिलकर अवैध संपत्ति अर्जित की।

ईडी ने तायल परिवार के बैंक खातों, आयकर रिकॉर्ड और शेयर बाजार लेनदेन की भी गहन जांच की। इसमें खुलासा हुआ कि करीब ₹14.06 करोड़ की संपत्तियां उन स्रोतों से अर्जित की गईं, जिनका कोई वैध आधार नहीं था।

कैसे शुरू हुई कार्रवाई?

इस मामले की शुरुआत 2015 में हुई, जब बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद सीबीआई ने गुरुग्राम के मानेसर जमीन घोटाले को लेकर 12 अगस्त 2015 को एफआईआर दर्ज की। इसके बाद सीबीआई ने प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें एम.एल. तायल का नाम भी शामिल था।

2017 में सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुरारी लाल तायल, उनकी पत्नी सविता तायल और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ एक अलग एफआईआर दर्ज की थी।

तायल परिवार का बैकग्राउंड

एमएल तायल 1976 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं और अपने सेवाकाल के दौरान कई अहम पदों पर तैनात रहे। 2005 से 2009 तक वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पहले कार्यकाल में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत थे और बेहद प्रभावशाली माने जाते थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में सदस्य नियुक्त किया, जहां वे 2009 से 2014 तक तैनात रहे।

उनकी पत्नी सविता तायल 2012 में सरकारी कॉलेज से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुईं। इसके बाद हुड्डा सरकार ने उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया, जहां से वे 2016 में रिटायर हुईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.