Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

थुनाग में नाले ने मचाई तबाही: कई घर जमींदोज, परिवार बेघर, सुरक्षित पुनर्वास की गुहार

8 July, 205

सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग गांव में एक छोटे से नाले ने रातोंरात विकराल रूप धारण कर लिया और भीषण तबाही मचाई। रात लगभग 11:30 बजे आई इस जलप्रलय में गांव के 5 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जबकि अन्य कई घर रहने योग्य नहीं बचे। प्रभावित परिवार अब राहत शिविरों और अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।

आपदा में जिन घरों का नुकसान हुआ है, उनके अनुसार मलबा घरों की दूसरी मंजिल तक भर चुका है। बाढ़ के साथ आए पेड़ और विशालकाय पत्थर इस आपदा की भयावहता की गवाही दे रहे हैं।

पीड़ितों की दर्दभरी दास्तां

आपदा पीड़ित नंदा कुमारी और कांता देवी ने बताया कि उनका परिवार दशकों से इस स्थान पर रह रहा था। लेकिन उस रात आई बाढ़ ने उन्हें पल भर में बेघर कर दिया। अब उनके पास सिर्फ तन पर पहने कपड़े ही शेष हैं। 

नंदा कुमारी, आपदा प्रभावित हमारे घर के साथ लगते छोटे नाले ने रातोंरात रौद्र रूप ले लिया। कुछ समझ नहीं आया, बस जान बचाकर भागे। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा।” 

कांता देवी, आपदा प्रभावित, “हमने अपनी जिंदगी की सारी कमाई इस घर में लगाई थी, अब सब मलबे में दफन हो गया है।” 

 जमना देवी, जो पिछले 27 वर्षों से थुनाग में रह रही हैं, ने बताया कि इस बाढ़ ने 5 परिवारों के करीब 25-30 लोगों को बेघर कर दिया है। उनके अनुसार यह नाला पहले बेहद छोटा था, लेकिन अब यह किसी खड्ड जैसा बन गया है।जमना देवी के पति किडनी रोगी हैं, जिन्हें सड़क मार्ग खुलने के बाद इलाज के लिए जालंधर ले जाया गया।

सरकार से सुरक्षित पुनर्वास की मांग

सभी प्रभावित परिवारों ने सरकार से अपील की है कि उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर पुनः बसाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की त्रासदी से बचा जा सके।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.