Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार को चुनाव से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सौगात, जल्द शुरू होंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें

पटना | बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य के लिए बड़ी रेल सौगात देने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को घोषणा की कि बहुत जल्द बिहार के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों को राज्य से जोड़ेंगी।

ये होंगी नई ट्रेन सेवाएं

रेल मंत्री के अनुसार नई अमृत भारत ट्रेनों के मार्ग इस प्रकार होंगे:

  • नई दिल्ली – पटना
  • दरभंगा – लखनऊ
  • मालदा टाउन – लखनऊ
  • सहरसा – अमृतसर

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के लाखों यात्रियों को बेहतर और तेज रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

कई योजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण

पटना में अपने दौरे के दौरान वैष्णव ने दीघा ब्रिज हॉल्ट का निरीक्षण किया और वहां यात्री सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, प्रकाश और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने समस्तीपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 3.30 करोड़ रुपये की लागत वाली उन्नयन परियोजना की आधारशिला भी रखी।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, “स्टेशन अपग्रेडेशन के तहत आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, दिव्यांगों के लिए रैंप, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी।”

भूमिगत सबवे निर्माण का भी भूमिपूजन

रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक भूमिगत रेलवे सबवे परियोजना का भी भूमिपूजन किया। यह सबवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.