Haryana, 10 July-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। MRI और CT स्कैन रिपोर्ट में देरी पर मंत्री विज ने गहरी नाराज़गी जाहिर की और संबंधित स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि चार दिन तक मरीजों को रिपोर्ट न मिलना गंभीर लापरवाही है।
मंत्री विज खुद अस्पताल में एक्स-रे करवाने पहुंचे थे, लेकिन सेंटर की अव्यवस्थाएं देखकर नाराज़ हो गए। उन्होंने MRI व CT स्कैन सेंटर के स्टाफ को फटकारते हुए कहा कि, “मरीज को उसी दिन रिपोर्ट मिलनी चाहिए, चार दिन इंतजार कराना मज़ाक है। अगर आगे ऐसी कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि MRI-CT, डायलिसिस और हार्ट सेंटर में आने वाले सभी मरीजों का कार्ड बनाकर ही जांच की जाए। साथ ही सभी रिपोर्ट्स की मॉनिटरिंग की जाए और पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड हो।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर भी मंत्री ने असंतोष जताया और कहा कि गंदगी और लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले भी मंत्री विज ने सिविल अस्पताल में कई बार अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है। यह दौरा भी उसी सख़्ती का हिस्सा रहा।