Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा प्रभावितों के लिए प्रदेश सरकार लाएगी पुनर्वास नीति..सीएम सुक्खू ने सराज में किया ऐलान”

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के लिए जल्द ही एक समग्र पुनर्वास (सेटलमेंट) नीति लेकर आएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए सराज क्षेत्र को 7 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि देने की भी घोषणा की।

अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम सुक्खू ने सराज के सबसे अधिक प्रभावित गांव देजी का दौरा किया, जहां के 11 लोग अब भी लापता हैं। सीएम यहां पैदल पहुंचे और प्रभावितों से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद उन्होंने बाड़ा गांव में राहत शिविर में रह रहे बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

सीएम ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के स्यांज गांव का भी दौरा किया, जहां दो परिवारों के नौ लोग आपदा में बह गए थे। इनमें से चार शव मिल चुके हैं, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं। सीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्यों की समीक्षा की।जनसंवाद के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि कई मकानों की ऊपरी मंजिलें सुरक्षित हैं लेकिन नींव या निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे घर रहने योग्य नहीं हैं, इसलिए इन्हें पूर्णतः क्षतिग्रस्त घोषित कर प्रभावितों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सराज में सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाई जा रही है और इसके लिए 50 मशीनें तैनात की गई हैं।बुधवार रात को सीएम थुनाग में ही रुके और देर रात तक अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी समस्या का समाधान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.