Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में “नशे के खिलाफ युद्ध”: टाउन हॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Hamirpur, Arvind Singh- जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “वॉर अगेंस्ट ड्रग्स – नशे के विरुद्ध एक युद्ध” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को टाउन हॉल हमीरपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, भगत सिंह ठाकुर ने की। इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। छात्रों ने अपने विचार भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से प्रस्तुत किए और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाई।इस मौके पर विशेषज्ञों ने नशे की सामाजिक, मानसिक और शारीरिक हानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इसके समाधान पर चर्चा की। एक जागरूकता वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों को समझने का संदेश दिया गया।

छात्रों और अधिकारियों ने लिया संकल्प

पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस की लगातार कोशिशों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से नशे के कई मामलों का खुलासा हुआ है। खासकर चिट्टे (सिंथेटिक ड्रग) के खिलाफ अभियान में ठोस नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह समाज का सहयोग मिलता रहा तो नशा मुक्त हमीरपुर का सपना साकार हो सकता है।उन्होंने आगे बताया कि नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि लोग बेझिझक सूचना दे सकें। इससे पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और कार्रवाई भी हुई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने घर-परिवार व समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने में मदद करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.