Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिव पूजन में भूलकर भी न करें इन चीजों का प्रयोग.. वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

10 July, 2025

सावन 2025 का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। इस पूरे माह श्रद्धालु व्रत रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध व बेलपत्र से करते हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं का भी उल्लेख है, जिन्हें शिव पूजा में वर्जित माना गया है। इनका प्रयोग न केवल पूजा को निष्फल कर सकता है, बल्कि इसका दुष्परिणाम भी भक्तों को भुगतना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं वे वस्तुएं जिनसे सावन में शिव पूजन करते समय बचना चाहिए:

1. तुलसी के पत्ते – शिव को नहीं अर्पण करें

तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है, लेकिन शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना निषिद्ध है। शास्त्रों के अनुसार, इससे शिव पूजा का फल समाप्त हो जाता है। सावन में इस नियम का विशेष ध्यान रखें।

2. शंख से जल चढ़ाना – वर्जित है

शंख पूजा में पवित्र माना गया है, लेकिन शिवलिंग पर शंख से जल चढ़ाना मना है। यह विधि विष्णु पूजा के लिए उपयुक्त है। शिव पर जल अर्पण करने के लिए कलश या लोटे का ही प्रयोग करें।

3. कुमकुम का प्रयोग – अशुद्ध माना गया

कुमकुम का प्रयोग देवी पूजा में होता है, जैसे लक्ष्मी या दुर्गा के पूजन में। शिव पूजा में यह वर्जित है। शिवलिंग पर कुमकुम न चढ़ाएं, इसकी जगह जल, दूध, दही, घी और शहद का प्रयोग करें।

4. खंडित बेलपत्र – अर्पण न करें

हालांकि बेलपत्र शिवजी को अत्यंत प्रिय है, लेकिन खंडित, फटा या सूखा बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। तीन पत्तियों वाला साबुत, ताजा और स्वच्छ बेलपत्र ही अर्पित करें।

5. उबला हुआ दूध – नहीं चढ़ाएं

शिवलिंग पर उबला हुआ दूध चढ़ाना वर्जित है। केवल ठंडा, कच्चा और शुद्ध दूध ही भगवान शिव को अर्पित करें, अन्यथा पूजा निष भगवान शिव को अर्पित करें, अन्यथा पूजा निष्फल हो सकती है।

6. केतकी का फूल – पूर्णतः वर्जित

शास्त्रों के अनुसार, एक बार केतकी पुष्प ने भगवान शिव के समक्ष झूठ बोला था। इसी कारण इसे शिव पूजा से निष्कासित कर दिया गया। इसकी जगह गुलाब, कमल जैसे शुद्ध फूल अर्पित करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.