Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में खालिस्तानी गठजोड़ बेनकाब! गुरुद्वारों की आड़ में जुर्म और हथियारों की साजिश

अमेरिका  | अमेरिका में खालिस्तानी संगठनों और आपराधिक गिरोहों की मिलीभगत की परतें अब खुलने लगी हैं। हालिया गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि कट्टरपंथी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे चेहरे, अब न केवल विचारधारा बल्कि हथियारों और अपराध के नेटवर्क से भी जुड़े हैं।

कभी आजादी की लड़ाई का केंद्र रहा स्टॉकटन गुरुद्वारा अब इसी नेटवर्क के कब्जे में है। 20 अप्रैल 2025 को इसी गुरुद्वारे से “खालिस्तान कॉकस फाउंडेशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई खालिस्तानी समर्थक सुरिंदर सिंह ने की—जो Satluj TV नामक एंटी-इंडिया यूट्यूब चैनल से भी जुड़ा है।

कार्यक्रम के मंच पर दिखाई देने वाला गुरुताज सिंह वही है जिसे पहले भी कैलिफ़ोर्निया में हथियार और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब एक बार फिर FBI, ICE और शेरिफ डिपार्टमेंट की साझा कार्रवाई में वह पकड़ा गया है। उस पर $2.3 मिलियन की जमानत तय की गई है।

गिरफ्तारी के बाद खालिस्तानी गुट अब इनसे दूरी बना सकते हैं, लेकिन अमेरिका की एजेंसियों ने इनके जुर्म और नेटवर्क की पुष्टि कर दी है। हथियार भी बरामद हो चुके हैं और साजिश का चेहरा अब सामने है।

बीते दशक से जिस खतरे की ओर मीडिया इशारा करता रहा, अब वही हकीकत बनकर सामने आ रहा है—अपराध और कट्टरपंथ का घातक गठजोड़।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...

पटियाला में टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटकर चालक फरार

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारी को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके...

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, पांच लोगों की मौत; कई वाहन जलकर राख

Summer express,आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डंपर ट्रक में डीजल भरने के दौरान हुआ। आग ने देखते ही देखते पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट...

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.