Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साइना-कश्यप की जोड़ी टूटी: दो दशक साथ रहे, अब अलग राहों पर क्यों?

नई दिल्ली | भारतीय बैडमिंटन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक—साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप, ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रविवार को साइना ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति, विकास और खुद को समझने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।”

इस खबर ने खेल जगत के साथ-साथ फैंस को भी चौंका दिया है। दोनों खिलाड़ी पिछले दो दशकों से एक-दूसरे के साथ रहे और 2018 में शादी की थी। उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा, ताकि खेल और निजी जीवन का संतुलन बना रहे।

साइना 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीत चुकी हैं। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। वहीं कश्यप ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल और 2012 ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था।

अब सवाल उठता है, क्या एक जैसे प्रोफेशन में होने से रिश्ते मजबूत होते हैं या उलझते हैं? साइना और कश्यप का अलग होना इसी कड़वे सच की मिसाल बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.