15 July, 2025
लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें 23 जुलाई से शुरू हो रहे मैनचेस्टर टेस्ट पर टिकी हैं। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड को 3-1 से सीरीज अपने नाम करने से रोकना चाहेगी।
इस अहम मुकाबले से पहले एक रोचक तथ्य सामने आया है – भारतीय टीम के 18 सदस्यीय स्क्वॉड में से 17 खिलाड़ियों ने कभी भी मैनचेस्टर में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। यानी एक तरह से यह सभी खिलाड़ियों का मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू होगा। सिर्फ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस मैदान पर खेलने का अनुभव है।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक रोमांच बना हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बावजूद भारतीय टीम ने सीरीज में अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह का रोमांच टेस्ट क्रिकेट की असली खूबसूरती है।अब सभी की निगाहें मैनचेस्टर टेस्ट पर हैं, जहां युवा भारतीय टीम एक बार फिर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।