जालंधर | जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार किए गए अरोड़ा की आवाज़ के नमूने लेने की याचिका पर अदालत में सुनवाई अब 15 जुलाई को होगी। वहीं, नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की हैंडराइटिंग सैंपल वाली अर्जी पर भी इसी दिन फैसला होगा।
यशपाल ने अदालत में पेश होकर बयान दिया कि वह अपनी आवाज़ का नमूना देने को तैयार हैं। उधर, महेश मुखीजा की ओर से दायर मेडिकल अर्जी को उनके वकील ने वापस ले लिया क्योंकि जेल प्रशासन ने उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया था।
वहीं शनिवार को विजिलेंस ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के खिलाफ करीब 5600 पन्नों का चालान अदालत में पेश कर दिया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।