चंडीगढ़ | शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता और तरनतारन से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू अब आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने पार्टी जॉइन करवाई।
हरमीत संधू का आप में जाना तरनतारन उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से यह सीट खाली हुई है और आने वाले महीनों में यहां उपचुनाव संभावित है। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी इस सीट से हरमीत संधू को उम्मीदवार बना सकती है।
गौरतलब है कि हरमीत संधू ने 19 नवंबर 2024 को अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जो उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर को सौंपा था।