Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मानसून का कहर: अब तक 61 की मौत, 220 सड़कें बंद, एक हजार करोड़ का नुकसान

15 July, 2025

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष का मानसून एक बार फिर कहर बनकर टूटा है। प्रदेश में बादल फटने और भारी वर्षा से व्यापक जन-धन की हानि हुई है। अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का प्रारंभिक आंकलन किया गया है।

मौसम के कहर से सड़क, जल और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंगलवार तक प्रदेश में 220 सड़कें पूरी तरह से अवरुद्ध रहीं, जिन्हें खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनें लगातार काम कर रही हैं। साथ ही, 153 पेयजल परियोजनाएं बाधित हुई हैं और कई बिजली ट्रांसफॉर्मरों को भी नुकसान पहुंचा है।सबसे अधिक नुकसान मंडी जिले में हुआ है, जहां सड़कों को खोलने के लिए 170 मशीनें तैनात की गई हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

राजस्व मंत्री जगत नेगी ने जानकारी दी कि मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई घर और सड़कें पूरी तरह से बह गई हैं। सरकार द्वारा राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है।

भांग की खेती को लेकर अहम कदम:

राजस्व मंत्री ने यह भी बताया कि भांग की खेती को कानूनी रूप देने के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम नशे को बढ़ावा देने के लिए नहीं, बल्कि मेडिकल और औद्योगिक उपयोग के लिए उठाया जा रहा है। भांग की खेती के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे, और संबंधित क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा।

शिमला में सेब के पेड़ कटान पर दी सफाई:

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में वन भूमि पर सेब के पेड़ों का कटान सरकार का निर्णय नहीं है, बल्कि यह कार्य हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सरकार केवल न्यायालय के आदेशों का पालन कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.