Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में इसी माह नियुक्त होंगे 200 नए डॉक्टर, ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव

Mandi, 15 July

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने मंडी के सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि जुलाई माह के अंत तक 200 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

धनीराम शांडिल  ने बताया कि इन डॉक्टरों की तीन वर्षों तक ट्रांसफर नहीं की जाएगी, जिससे दूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मिलती रहें और जनता को इलाज के लिए बार-बार शहरों की ओर रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अब ‘जुगाड़’ लगाकर त्वरित ट्रांसफर करवाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के कई छोटे कस्बों और दुर्गम क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में डायलिसिस की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। वर्तमान में 47 डायलिसिस मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं और अन्य आवश्यक स्थानों के लिए भी फंड जारी हो चुका है। जल्द ही और मशीनें स्थापित की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, मंडी जिले के सराज क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान खच्चरों और पोर्टरों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाने वालों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शांडिल ने बताया कि जब सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए थे और हेलीकॉप्टर भी नहीं पहुंच पाए, तब 14 खच्चरों और 25 पोर्टरों ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की 24 टीमें घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.