Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस के नेता विधायक रखे सब्र, भाजपा के सभी सांसद केंद्र के समक्ष रखेगे हिमाचल का पक्ष- कर्ण नंदा

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस के नेता जहां केंद्र सरकार पर आपदा राहत में ढिलाई बरतने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं भाजपा ने इसे खारिज करते हुए कांग्रेस को संयम बरतने की सलाह दी है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि आपदा की पहली ही रात से भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का कोई भी नेता इस संकट की घड़ी में राजनीति नहीं कर रहा, बल्कि सबने मिलकर सेवा का कार्य किया है।

नंदा ने बताया कि प्रदेश के सभी सातों भाजपा सांसदों ने न केवल राहत सामग्री एकत्रित की, बल्कि उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया भी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे करसोग जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचे, जबकि भाजपा के नेता मौके पर डटे रहे।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सांसद निधि से भी राहत कार्यों में धन खर्च किया जाएगा। नंदा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश के हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अब तक 5152 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता हिमाचल को दी है, जिसमें 3146 करोड़ की पहले दी गई राशि और हाल ही में एनडीआरएफ से जारी 2006 करोड़ रुपये शामिल हैं।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख से अधिक घर और ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कें हिमाचल को स्वीकृत हुई हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बारे में नंदा ने कहा कि वे अब तक 3000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर आपदा प्रभावित गांवों में पहुंच चुके हैं और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.