दिल्ली | पूर्वी दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके की एक बंद गली में मंगलवार शाम भीषण हादसा हो गया। एक रिहायशी इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह झुलस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। इमारत में फंसे 10 लोगों में से 6 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां तनवीर (28) और नुसरत को मृत घोषित कर दिया गया। फैजल और 18 वर्षीय आसिफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।