Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए स्लैब के तहत हो रही अब पानी की बिलिंग.. जानिए क्या है जल दर स्लैब में

Kullu, Manminder

जल शक्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी के बिलों में की गई बढ़ोतरी पूर्व में जारी की गई नई दर संरचना (स्लैब सिस्टम) के अनुसार की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी के बिलों को लेकर भ्रमित न हों। यह जानकारी जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्ष सितंबर में नए जल दर स्लैब को अधिसूचित किया गया था, और अब उसी के तहत शहरी क्षेत्रों जैसे मनाली, कुल्लू, भुंतर और बंजार में पानी के बिल जारी किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में लगभग 6,000 घरेलू उपभोक्ता नए टैरिफ से प्रभावित हैं।

क्या हैं नए दर स्लैब:

  • 20 किलो लीटर तक: ₹19.30 प्रति किलो लीटर
  • 20 से 30 किलो लीटर तक: ₹33.00 प्रति किलो लीटर
  • 30 किलो लीटर से अधिक: ₹59.00 प्रति किलो लीटर

एक औसत पांच सदस्यीय परिवार यदि प्रति माह 20 किलो लीटर पानी का उपयोग करता है, तो उनका कुल बिल लगभग ₹540 आएगा, जिसमें सीवरेज शुल्क भी शामिल हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी बदलाव, लेकिन बिल फिलहाल पुराने आधार पर
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दरों में मामूली बढ़ोतरी की गई है, लेकिन वहां अभी नए स्लैब के तहत बिल जारी नहीं किए गए हैं।

किसे मिल रही राहत:

  • विधवा, दिव्यांग और समाज के कमजोर वर्गों को पानी मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • जिनकी वार्षिक आय ₹50,000 से कम है, उन्हें 50% तक की छूट दी जा रही है।

बिलिंग में परेशानी? दर्ज कराएं शिकायत
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को मीटर रीडिंग में गड़बड़ी का संदेह है, तो वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विभाग मीटर की जांच भी करेगा।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मनाली में लगभग 62% उपभोक्ताओं का मासिक पानी बिल ₹1,000 से कम है, जबकि कुल्लू में यह आंकड़ा 74% है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.