अमेरिका | रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रणनीति में बड़ा और चौंकाने वाला यू-टर्न ले लिया है। अब ट्रंप रूस को घेरने के लिए यूक्रेन को रूस के भीतर डीप स्ट्राइक करने की खुली छूट देने की तैयारी में हैं।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच एक गुप्त बातचीत में ट्रंप ने पूछा – “अगर मैं तुम्हें लंबी दूरी के हथियार दूं, तो क्या तुम मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकते हो?” ज़ेलेंस्की ने भी बिना झिझक हामी भर दी।
इस बातचीत से पहले पुतिन ने अमेरिका की सीजफायर पेशकश को ठुकरा दिया था। इससे नाराज़ ट्रंप ने अब खुलकर आक्रामक रुख अपना लिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की नई रणनीति से युद्ध एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकता है। सवाल ये है – क्या ज़ेलेंस्की अब मॉस्को तक हमले की हिम्मत दिखाएंगे? या पुतिन कोई नई चाल चलेंगे? दुनिया की निगाहें अब इस धमाकेदार मोड़ पर टिकी हैं।