अमेरिका | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूक्रेन को लेकर रुख अचानक बदल गया है। पहले जहां उन्होंने कथित तौर पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर मिसाइल हमले के संकेत दिए थे, अब उन्होंने खुद साफ किया है कि यूक्रेन को रूसी राजधानी को निशाना बनाने की सोचना भी नहीं चाहिए।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 जुलाई को ट्रंप ने जेलेंस्की से फोन पर बात करते हुए पूछा था कि अगर अमेरिका लंबी दूरी की मिसाइलें दे, तो क्या यूक्रेन मॉस्को पर हमला करेगा? लेकिन अब ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि ऐसा हमला बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बयान में कहा कि ट्रंप ने कोई उकसावा नहीं दिया, सिर्फ एक सवाल पूछा था जिसे गलत तरीके से पेश किया गया।
वहीं रूस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। क्रेमलिन ने कहा कि वे ट्रंप की धमकियों को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन नजर जरूर बनाए रखेंगे। ट्रंप पहले भी रूस को 50 दिन में शांति समझौता करने का अल्टीमेटम दे चुके हैं।
इस बयानबाजी के बीच यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई पर असमंजस कायम है, जबकि रूस हमले तेज करने की तैयारी में है।