Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में 27 दिन की बारिश से 130 करोड़ का नुकसान, 19 की मौत

Dharamshala, Rahul


जिला कांगड़ा में 20 जून से 16 जुलाई तक मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। महज 27 दिनों में करीब 130 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 89 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे 847 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

बारिश के कहर से 11 कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि 57 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। 11 पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान 19 लोगों की मौत और 15 मवेशियों की जान गई है।नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में अकेले 36 करोड़ रुपये का नुकसान रिकॉर्ड किया गया है।लोक निर्माण विभाग को 38 करोड़,हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड को 1 करोड़,कृषि विभाग को 13.57 लाख,और बागवानी विभाग को 2.57 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। बागवानी की 32 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।

शिल्पी बेक्टा, एडीएम कांगड़ा..“प्राकृतिक आपदा से हुए इस व्यापक नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.