लाहौर | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद सरकार ने कई जिलों में ‘वर्षा आपातकाल’ लागू कर दिया है।
सबसे ज्यादा तबाही चकवाल जिले में हुई है, जहां 423 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पानी इतना तेज बहाव में आया कि कई इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सेना और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में जुटे हैं।
PDMA (प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के अनुसार, लाहौर, साहीवाल, पाकपट्टन, ओकारा और फैसलाबाद जैसे शहर भी गंभीर रूप से प्रभावित हैं। अकेले पंजाब में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 125 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने रावलपिंडी समेत अन्य संवेदनशील जिलों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासन को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। जून से अब तक देशभर में बारिश से 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और खतरा अभी भी बना हुआ