Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईमानदारी की मिसाल: बस में बदले बैग.. HRTC कर्मियों की मदद से लौटाया सामान

17 July, 2025

अमृतसर से पालमपुर जा रही एक बस में दो यात्रियों के बैग आपस में बदल गए। एक यात्री भरवाईं चौक पर उतरा, जबकि दूसरा पालमपुर में। जब केरल निवासी श्रद्धालु हरीश को बैग बदलने का पता चला, तो वह चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर मौजूद एचआरटीसी बुकिंग एजेंट रणजीत सिंह के पास पहुंचे।

एजेंट की तत्परता से सुलझी परेशानी

रणजीत सिंह ने हरीश से टिकट मांगा और उसकी पुष्टि के बाद पालमपुर डिपो से संपर्क साधा। पालमपुर बस स्टैंड इंचार्ज ने कंडक्टर का नंबर उपलब्ध कराया, जिससे संपर्क कर बैग के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद, बुधवार को हरीश का बैग पालमपुर से भेजा गया और भरवाईं चौक पर छूटा बैग वीरवार को चिंतपूर्णी पहुंचा।

श्रद्धालु ने जताया धन्यवाद

बैग वापस मिलने पर हरीश ने रणजीत सिंह और एचआरटीसी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की ईमानदारी और सहयोग की भावना का जो सुना था, वह इस अनुभव से सिद्ध हो गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.