Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिद्धरमैया का तंज: मोदी के बाद दलित PM बनाए बीजेपी

बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संन्यास की अटकलों को हवा देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने खुद संकेत दे दिया है कि मोदी 75 साल की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।

दलित को पीएम बनाने का मौका’

सिद्धरमैया ने इसे भाजपा के लिए “दलित को प्रधानमंत्री बनाने का सुनहरा मौका” बताया और चुटकी लेते हुए कहा कि इसकी शुरुआत भाजपा खुद से करे। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि क्या वे दलित नेताओं जैसे गोविंद करजोल या चलवाडी नारायणस्वामी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएंगे?

खरगे पर भाजपा के तंज का जवाब

यह बयान सिद्धरमैया ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी थी। सिद्धरमैया ने पलटवार करते हुए कहा कि खरगे का दलित समुदाय से आना उनकी पहचान का सिर्फ एक हिस्सा है, लेकिन उन्होंने राजनीति में अपनी जगह समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा से बनाई है — ‘दलित कार्ड’ से नहीं।

कांग्रेस तय करेगी अपना नेता, बीजेपी नहीं”

सिद्धरमैया ने साफ कहा कि कांग्रेस में यह पार्टी तय करती है कि पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, न कि भाजपा। साथ ही उन्होंने भाजपा पर पिछड़े वर्गों और दलितों के प्रति दिखावटी रवैये का भी आरोप लगाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.