Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

BLA का कहर: बलूचिस्तान में पाक सेना पर दो बड़े हमले, 29 जवानों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तान  | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की हिंसक गतिविधियां तेज हो गई हैं। BLA ने दावा किया है कि उसने कलात और क्वेटा में दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के 29 जवानों को मार गिराया है।

क्वेटा में बस पर IED हमला

पहला हमला क्वेटा में हुआ, जहां BLA की “फतह स्क्वाड” ने एक सैन्य बस को आईईडी ब्लास्ट से निशाना बनाया। यह बस कराची से क्वेटा की ओर जा रही थी। BLA के मुताबिक, इसमें 29 सैनिक मारे गए। इस कार्रवाई में खुफिया यूनिट ZIRAB ने भी साथ दिया।

कलात में सैन्य वाहन पर हमला

दूसरा हमला कलात के पास हजारी गांजी इलाके में हुआ। यहां BLA ने एक सैन्य गाड़ी पर IED विस्फोट किया। इसमें दो सैनिकों की मौत और कई के घायल होने की खबर है।

BLA का बयान

BLA ने कहा है कि उनके हमलों का मकसद पाकिस्तानी सेना को कमजोर करना है। उन्होंने दावा किया कि आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया। संगठन ने “अबें वॉर” यानी लंबे संघर्ष की रणनीति पर काम करने की बात दोहराई।

पिछले हमलों की कड़ी में नया हमला

BLA इससे पहले भी कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है, जिनमें सैनिक केंद्रों और यात्री ट्रेनों पर हमले शामिल हैं। हालिया घटनाएं बता रही हैं कि यह संगठन अब और आक्रामक रुख अपना चुका है।

बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा ने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और यह प्रांत फिर से उग्रवाद की गिरफ्त में आता दिख रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.