Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी की मेगा सौगात: बिहार को 7200 करोड़ की योजनाएं, हजारों को मिलेगा घर

पटना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में करीब 7,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण के गांधी मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह उनका 53वां बिहार दौरा होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि इन परियोजनाओं में रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास, पशुपालन, डेयरी और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े काम शामिल हैं। रेलवे परियोजनाओं पर सबसे अधिक 5,398 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि सड़क और हाईवे पर 1,173 करोड़ रुपये और डिजिटल सेक्टर में 63 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसके साथ ही मोदी ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत 40,000 लाभार्थियों को सीधे 162 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। वहीं, 12,000 लोगों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी।

कार्यक्रम में 61,500 स्वयं सहायता समूहों को भी 400 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। भाजपा ने कहा कि बिहार के लोग मोदी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और उनके इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

Summer express,गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से कमरे में फैल गई और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग...

अंबाला कैंट की टांगरी नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पास से मिले नशे के इंजेक्शन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांगरी नदी में शनिवार देर शाम करीब 25 से 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की...

हिसार के तीन गांवों में 106.28 करोड़ की स्मार्ट सिंचाई परियोजना, 971 किसानों को मिलेगा लाभ

Summer express, हिसार। हरियाणा सरकार प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल पर किसानों की निर्भरता कम करने के लिए आधुनिक सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में हिसार जिले के गावड़, कालावास और सिंघरान गांवों में 106.28 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिंचाई परियोजना...

विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, नीरज को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ लास वेगास क्षेत्र में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया। हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

रोहतक में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, सीआरपीएफ जवान पर तेजधार हथियार से वार करने का आरोप

Summer express, रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में शाम घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है, जो सोमबीर की पत्नी थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सोमबीर ने मनीषा पर तेजधार हथियार से कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.