Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंजीनियरिंग वालों के लिए खुशखबरी : हरियाणा सरकार देगी सरकारी ठेके का मौका

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी योजना ‘हरियाणा कांट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर सरकारी ठेकों के लिए तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर देगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उद्यमशीलता की राह भी दिखाएगी। प्रशिक्षण पूरी तरह विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में 90 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) पर बतौर ठेकेदार सूचीबद्ध किया जाएगा।

ऑनलाइन व्यवस्था होगी पूरी तरह पारदर्शी

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि HEWP पोर्टल पर ठेकेदारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और बाधा-मुक्त बनाया जाए। सभी दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने के बाद किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

20 हजार से ज्यादा ठेकेदार जुड़े, ऑनलाइन पेमेंट भी तय

अब तक इस पोर्टल पर 20,709 ठेकेदार जुड़े हैं, जिनमें से 6,476 का पंजीकरण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ठेकेदारों को भुगतान समय पर और पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाए।

विकास योजनाओं में बजट की प्राथमिकता अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विकास परियोजना के प्रस्ताव से पहले बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। खासकर केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि के मामलों में मंत्रालय से तालमेल बनाकर समय पर धनराशि प्राप्त की जाए।

मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल 2025 से सभी विभागों को निर्देश दिया है कि अब कोई भी ठेका HEWP सिस्टम से बाहर यानी ऑफलाइन जारी नहीं किया जाएगा। सभी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इसी पोर्टल के माध्यम से आबंटित होंगे और भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी तरह इससे जुड़ी होगी।

यह योजना हरियाणा के युवाओं को सरकारी सिस्टम से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.