Facebook-f Youtube X-twitter

मोदी का बड़ा ऐलान: बिहार में 7,200 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर तीखा वार

मोतिहारी |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले को 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस मौके पर उन्होंने मोतिहारी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “राजद-कांग्रेस ने बिहार के गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया। उनके शासन में न विकास था, न ही उम्मीद।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पूर्वी भारत को तेज़ी से तरक्की करनी है तो बिहार को विकसित करना अनिवार्य है।

मोतिहारी को मुंबई जैसा बनाना होगा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब मोतिहारी जैसे शहरों को मुंबई जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं में रेलवे, मत्स्य पालन और अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं।

युवाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार पैकेज

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है ताकि उन्हें नौकरियों और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि देश की 1.5 करोड़ ‘लखपति दीदियों’ में से 20 लाख महिलाएं सिर्फ बिहार से हैं, जो यह दिखाता है कि राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है।

विपक्ष पर हमला जारी

पीएम ने कहा, “RJD ने कभी युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं की, बल्कि सत्ता में रहकर गरीबों की जमीन तक छीन ली।” उन्होंने दावा किया कि अब बिहार की तस्वीर बदल रही है और इस बदलाव की गवाही चंपारण की ज़मीन दे रही है, जहां कभी महात्मा गांधी ने आंदोलन की शुरुआत की थी।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.