Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांव में इश्क़ बैन : लव मैरिज करने वालों को निकालने का फरमान

बठिंडा |  पंजाब के बठिंडा जिले के गांव कोटशमीर में एक चौंकाने वाला और विवाद खड़ा करने वाला फैसला सामने आया है। गांव पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए प्रेम विवाह पर पूरी तरह से रोक लगाने का एलान कर दिया है। पंचायत ने स्पष्ट कहा है कि अगर गांव का कोई युवक या युवती आपसी सहमति से लव मैरिज करता है, तो उसे और उसके पूरे परिवार को गांव छोड़ना पड़ेगा।

पंचायत का कहना है कि ऐसे विवाह गांव की परंपराओं के खिलाफ हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं। इसलिए यह सख्त फैसला लिया गया है ताकि सामाजिक ढांचा और पारंपरिक मूल्य बरकरार रह सकें।

गांव में नहीं है विरोध, सभी हैं साथ

गांव कोटशमीर में इस फैसले को लेकर कोई मतभेद नहीं दिखाई दे रहा। पंचायत सदस्यों समेत अधिकतर ग्रामीण इस कदम को सही ठहरा रहे हैं। उनका मानना है कि यह निर्णय गांव की सांस्कृतिक और सामाजिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए जरूरी था।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी पंचायत ने इस तरह का आदेश जारी किया हो। हरियाणा और पंजाब के अन्य गांवों में भी अतीत में इस तरह के निर्णय सामने आ चुके हैं। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों और कानूनविदों द्वारा ऐसे फैसलों की वैधता पर सवाल उठते रहे हैं।

प्रशासन की अगली चाल पर टिकी निगाहें

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन इस फैसले को लेकर क्या रुख अपनाता है। क्या यह फैसला कानूनी कसौटी पर खरा उतर पाएगा या फिर गांव की पंचायत को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ेगा — इसका जवाब आने वाले दिनों में मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.