Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब कटान पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी हिमाचल सरकार

शिमला |  हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन भूमि पर हो रहे सेब के पौधों के कटान पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। इस संबंध में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया।

सरकार ने यह भी साफ किया कि वह वन भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारी बारिश के दौरान पेड़ों का कटान पर्यावरण और बागवानी दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मंत्री नेगी ने कहा कि सरकार पेड़ कटान के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी और इसके लिए एडवोकेट जनरल को निर्देश जारी किए गए हैं।

गोदावर्मन केस में याचिका दायर करेगी सरकार

हिमाचल सरकार ने यह भी फैसला किया है कि वह FCA एक्ट 1980 में राहत की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गोदावर्मन केस के तहत याचिका दायर करेगी। सरकार चाहती है कि हिमाचल को भी उसी तर्ज पर राहत मिले जैसी अन्य राज्यों को मिल रही है।

वन अधिकार कानून के प्रति जागरूक नहीं जनता

राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में हजारों भूमिहीन लोग वन भूमि पर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन वे Forest Rights Act, 2006 के तहत अपने पारंपरिक अधिकारों को वैध करने के लिए आवेदन नहीं कर रहे। उन्होंने लोगों से इस कानून के तहत आवेदन करने की अपील की।

केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप

जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2023 की आपदा के लिए मंजूर 1500 करोड़ की राहत राशि अब तक पूरी तरह नहीं मिली है। केंद्र ने शर्त रखी है कि पहले राज्य सरकार 500 करोड़ खर्च करे, तभी शेष राशि जारी की जाएगी। उन्होंने इसे हिमाचल के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करार दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.