Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर बोले – जिंदा हैं तो हौंसला है, फिर से बसाएंगे सराज”

Mandi,20 July

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज के छतरी क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने सराज को 30 साल पीछे धकेल दिया है, लेकिन हम सब मिलकर इससे भी बेहतर भविष्य बनाएंगे।

आपदा प्रभावित लोगों को दिलाया भरोसा

जयराम ठाकुर ने कहा  कि 30 जून को आई इस त्रासदी ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।जहां से हमने विकास की यात्रा शुरू की थी, हमें फिर उसी बिंदु पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि 30 साल पहले जब लोग लकड़ी के पुलों से खड्डों को पार करते थे, आज फिर वही हालात बन गए हैं,लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि सराज के लोग मिलकर फिर से विकास की नई कहानी लिखेंगे।उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री भी वितरित की और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। जयराम ठाकुर ने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी जिंदगियां बची हैं। अगर हम जिंदा हैं तो सब कुछ दोबारा बना सकते हैं।”

बंद पड़ी लिंक सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए

जयराम ठाकुर ने  सरकार से अपील की कि क्षेत्र में बंद पड़ी लिंक सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए, क्योंकि सेब की फसल तैयार है और सड़कें न खुलने से उसे मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।जयराम ठाकुर ने प्रशासन से आग्रह किया कि सड़कों की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए ताकि प्रभावितों को राहत मिल सके और आर्थिक गतिविधियां दोबारा पटरी पर लौट सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.