Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका वीजा पर झटका: अब चुकाने होंगे 21 हजार रुपये ज्यादा?

नई दिल्ली | अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे भारतीयों को अब जेब पर ज्यादा बोझ झेलना पड़ेगा। अमेरिकी सरकार ने नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर एक नई वीजा इंटीग्रिटी फीस जोड़ दी है, जिससे वीजा की कुल लागत में भारी इजाफा हुआ है। अब 185 डॉलर की मौजूदा फीस के अलावा 250 डॉलर (करीब ₹21,500) का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह नियम नए वित्तीय वर्ष से लागू होगा।

अब कुल वीजा फीस 435 डॉलर तक

यह बढ़ोतरी “वन बिग ब्यूटीफुल एक्ट” के तहत की गई है। नए कानून के मुताबिक, वीजा नियमों के उल्लंघन को रोकने और आवेदकों की निगरानी बढ़ाने के लिए यह अतिरिक्त फीस अनिवार्य की गई है। यानी अब कुल वीजा फीस 435 डॉलर (लगभग ₹37,500) हो जाएगी।

अच्छी खबर: नियमों का पालन करने वालों को मिलेगी फीस वापसी

जो आवेदक अमेरिका में तय समय तक रुककर सभी नियमों का पालन करेंगे, उन्हें यह 250 डॉलर की अतिरिक्त राशि वापसी के रूप में मिल सकती है। यानी ईमानदार यात्रियों के लिए यह फैसला नुकसानदेह नहीं होगा।

किन वीजा श्रेणियों पर लागू होगा नया नियम?

यह बदलाव केवल नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर लागू होगा। इनमें शामिल हैं:

  • B-1/B-2 वीजा (पर्यटन, व्यापार, मेडिकल ट्रीटमेंट)
  • F-1 वीजा (विदेश में पढ़ाई)
  • H-1B वीजा (कामकाज)
  • J-1 वीजा (एक्सचेंज प्रोग्राम)
  • H-2A/H-2B वीजा (कृषि/अन्य अस्थायी श्रमिक)

इमिग्रेंट वीजा (स्थायी निवास के इच्छुक लोगों के लिए) पर यह शुल्क नहीं लगेगा।

भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स पर असर

इस बदलाव का सीधा असर उन भारतीयों पर पड़ेगा जो अमेरिका में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाना चाहते हैं। खासतौर पर मध्यमवर्गीय छात्र और छोटे व्यवसायी इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वीजा कैसे अप्लाई करें?

भारतीय नागरिक अमेरिकी वीजा के लिए यूएस एम्बेसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वीजा स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक करें। किसी भी सवाल के लिए support-india@usvisascheduling.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 12 राज्यों तक पहुंचा, कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि

Summer express, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 12 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है। मौसम के बदले मिजाज के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि ने लोगों को...

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.