Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CET 2025 से पहले बड़ी खबर, 21 जुलाई को LIVE होंगे HSSC चेयरमैन

हरियाणा  | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा CET परीक्षा 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई को पूरे प्रदेश में दो दिन और दो शिफ्ट में किया जाएगा। ग्रुप-C पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा से पहले आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक अहम जानकारी साझा की है।

LIVE जुड़ें चेयरमैन से

हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे 21 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे यूट्यूब के माध्यम से अभ्यर्थियों से LIVE संवाद करेंगे। यह बातचीत उन सुझावों पर आधारित होगी जो कुछ दिन पहले जारी किए गए गूगल फॉर्म के जरिए अभ्यर्थियों ने भेजे थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि LIVE सेशन में केवल गूगल फॉर्म से प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर ही चर्चा की जाएगी। अभ्यर्थी इस समय पर YouTube चैनल से जुड़कर सीधे सवालों और सुझावों के जवाब सुन सकते हैं।

यूट्यूब चैनल लिंक:

https://youtube.com/@himmatsingh-hsschry इस संवाद से पहले CET को लेकर उम्मीदवारों में जो भी शंका या सुझाव हैं, उनके समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.