Shimla, 21 July
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इनमें सबसे ज़्यादा बारिश कांगड़ा में हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया है कि 23 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।
24 से 27 जुलाई तक मौसम में सुधार की संभावना है।मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे एहतियात बरतें और सरकारी एडवाइजरी का पालन करें।
संदीप कुमार शर्मा,मौसम वैज्ञानिक, IMD शिमला
“राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित रहें और प्रशासन की सलाहों का पालन करें।”