Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज, आज नेताओं की अहम बैठक

चंडीगढ़ |  हरियाणा कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इसी क्रम में आज सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान हिस्सा ले रहे हैं।

इंदिरा भवन में चल रही इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंच चुके हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी मौजूदगी संभव है, जिससे संगठनात्मक बदलाव को लेकर लिए जाने वाले फैसलों को शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान पहले चरण में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को हरी झंडी दे सकता है। माना जा रहा है कि इन बदलावों के जरिए पार्टी राज्य में आगामी चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना चाहती है। इस बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानदेय वृद्धि नवंबर से लागू करने पर आंगनवाड़ी कर्मियों में रोष, अप्रैल से एरियर देने की मांग

Summer express/ शिमला-: आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, संबंधित सीटू, शिमला जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय वृद्धि को 1 नवंबर 2026 से लागू करने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। यूनियन ने मांग की है कि बजट सत्र 2026-27 में घोषित 1,000 रुपये की मानदेय वृद्धि अप्रैल 2026 से लागू...

नालदेहरा में सीएम सुक्खू ने खेला गोल्फ, कोटी गोल्फ कप-2026 के विजेताओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित

पर्यटन विकास के लिए 15 हजार करोड़ निवेश की योजना Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिले के नालदेहरा स्थित ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स में आयोजित दो दिवसीय कोटी गोल्फ कप-2026 टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...

स्पेन में बड़ा बस हादसा, 83 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Summer express, मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के निकट एक बस अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। इस दुर्घटना में 83 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसा कैटालोनिया क्षेत्र के फोगार्स दे मोंत्क्लूस इलाके में हुआ। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध...

मोगा में घर के बाहर खड़े चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बाहर खड़े चार युवकों पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो...

चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 125 किमी तक चलेगी हवा

Summer express, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.