Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लैंडिंग के वक्त फिसला विमान, मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

मुंबई | सोमवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर एक बड़ा हादसा टल गया जब कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 लैंडिंग के दौरान तेज बारिश के कारण रनवे से फिसल गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

कैसे हुआ हादसा?

कोच्चि से उड़ान भरने वाला एयरबस A320 (VT-TYA) सुबह करीब 9:27 बजे मुंबई पहुंचा। लैंडिंग के वक्त मुंबई में भारी बारिश हो रही थी। इसी दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह मुख्य रनवे (09/27) से फिसलकर किनारे की ओर चला गया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि विमान के तीन टायर फट गए और इंजन में मलबा खिंचने से तकनीकी नुकसान की आशंका है। विमान कुछ देर के लिए कीचड़ में फंस गया, लेकिन गति बनाए रखने के कारण वह फिर से रनवे पर लौट आया और सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंचा।

एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर, विमान ग्राउंडेड

घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।”

एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी हादसे की पुष्टि की और बताया कि मुख्य रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर सेकेंडरी रनवे (14/32) को सक्रिय कर दिया गया।

हादसे से उठे सवाल

इस घटना ने फिर एक बार मॉनसून सीजन में विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मौसम में रनवे की सतह, जल निकासी और विमान नियंत्रण को लेकर एयरपोर्ट संचालन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अधिक सतर्कता और तकनीकी निगरानी की आवश्यकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.