Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत स्कूल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आपसी रंजिश में दो छात्र घायल

पानीपत  |   पानीपत के लोहारी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो छात्रों के बीच कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई। गुरु पूर्णिमा पर हिसार में प्रिंसिपल की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और स्कूल हिंसा ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नौवीं कक्षा का छात्र अंश और 11वीं का छात्र समीर किसी पुराने विवाद को लेकर भिड़ गए। बहस इतनी बढ़ी कि समीर ने अंश पर चाकू से एक के बाद एक तीन वार कर दिए। हमले में चाकू अंश के कंधे में जाकर फंस गया। जवाब में अंश ने समीर को पंच मारे। इस झड़प में दोनों छात्र घायल हो गए।

स्कूल प्रशासन ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत दोनों छात्रों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों से पूछताछ की, लेकिन परिजनों ने फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

पुलिस का बयान:

इसराना थाना के एसएचओ महिपाल ने बताया कि दोनों छात्र खतरे से बाहर हैं और फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। यदि परिजनों की ओर से शिकायत आती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल:

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। बच्चों में बढ़ती हिंसा और झगड़े अब सिर्फ मामूली तकरार नहीं, जानलेवा हमलों में तब्दील हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को समर्पित करेंगे संजौली का आधुनिक एसपीएम खेल मैदान, तैयारियां अंतिम चरण में

Summer express/शिमला, संजू-:  राजधानी शिमला के संजौली स्थित एसपीएम खेल मैदान का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 8 जून को होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस आधुनिक खेल मैदान को जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिमला शहरी विधानसभा...

हिसार मॉर्च्युरी में लापरवाही का मामला, महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया

Summer express, हिसार। हिसार स्थित मॉर्च्युरी में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्रीजर में रखे एक महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे परिजनों में भारी रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए...

अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

Summer express, नारनौल। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने फरार इनोवा...

ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत छापेमारी : बेरोजगार युवक के घर से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Summer express, यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ अभियान के तहत गांव सारन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 10.37 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की, जिससे इलाके में चर्चा का...

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और बेटे को गोली मारने का आरोप

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जवान बेटे को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.