Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

22 मिनट में कहर, ऑपरेशन सिंदूर से दहले दुश्मन :  PM मोदी का बड़ा बयान

नई दिल्ली |  संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मिशन ने न सिर्फ देश की रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अब अपनी सुरक्षा और वैश्विक शांति के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

पीएम मोदी ने कहा, “इस ऑपरेशन में महज 22 मिनट में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया। यह ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की ताकत का सबसे बड़ा सबूत है।”

उन्होंने बताया कि जब वे अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मिलते हैं, तो वे भारत की इस आधुनिक सैन्य क्षमता की प्रशंसा करते हैं। पीएम ने इस अभियान को भारत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह मिशन पूरी तरह से देश में निर्मित हथियारों और तकनीक के जरिए अंजाम दिया गया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इतना ही नहीं, उन्होंने भारत की अंतरिक्ष प्रगति का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखना देश के लिए ऐतिहासिक पल है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सफलता भारत की बढ़ती अंतरिक्ष शक्ति और वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक है, जो आने वाले समय में विश्व मंच पर भारत की स्थिति को और मजबूत करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.