Facebook-f Youtube X-twitter

दिल्ली का धमाका: ओलंपिक मेडल पर 7 करोड़ इनाम, मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप

नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों और छात्रों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। अब स्वर्ण पदक विजेताओं को 7 करोड़ रुपये, रजत को 5 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले यह राशि क्रमशः 3, 2 और 1 करोड़ थी, जिसे अब दोगुना से भी ज्यादा कर दिया गया है। इसके साथ ही पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों में भी मौका मिलेगा – स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को ग्रुप A और कांस्य पदक विजेताओं को ग्रुप B की सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल योजना को भी मंजूरी दी गई है, जिसके तहत दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1200 मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। इस कदम से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

सरकार ने साथ ही 7 अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदलने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है। इन फैसलों को युवाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गेमचेंजर माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.