फरीदाबाद | फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक युवक से उसकी मेडिकल दुकान के लाइसेंस के एवज में 16 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता, जो NIT क्षेत्र का निवासी है, ने बताया कि उसका बेटा एक दवाई की दुकान खोलना चाहता है। उन्होंने 12 जुलाई को लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और विभाग में कार्यरत कर्मचारी आकाश से संपर्क किया। बातचीत के दौरान आकाश ने लाइसेंस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 16 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।