Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली सरकार ने बदली खेल नीति, अब मेडल पर मिलेगा डबल इनाम

नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के इनाम में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसके तहत अब पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

अब मेडल के साथ मिलेगा बड़ा इनाम

नई नीति के तहत:

  • स्वर्ण पदक विजेता को 7 करोड़ रुपये
  • रजत पदक विजेता को 5 करोड़ रुपये
  • कांस्य पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

पहले यह राशि क्रमश: 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ थी, यानी इनाम दो गुना से भी अधिक कर दिया गया है।

नौकरी भी पक्की

दिल्ली सरकार ने तय किया है कि:

  • गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ग्रुप-ए की सरकारी नौकरी मिलेगी।
  • ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को ग्रुप-बी में नियुक्त किया जाएगा।

इस फैसले से खिलाड़ियों को सिर्फ आर्थिक ही नहीं, सामाजिक और करियर सुरक्षा भी मिलेगी।

खेल मंत्री बोले– यह सिर्फ शुरुआत है

खेल मंत्री आशीष सूद के अनुसार, “यह फैसला दिल्ली में खेलों को लेकर एक नई सोच की शुरुआत है। हमारा मकसद है कि दिल्ली का हर खिलाड़ी अपने लक्ष्य तक पहुंचे और उसे हर कदम पर सरकार का साथ मिले।”

क्यों अहम है यह फैसला?

भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक 41 पदक जीते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार की यह नई नीति देशभर के युवाओं में खेल को लेकर नई ऊर्जा भरने का काम कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.