Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HTET एडमिट कार्ड जारी, लेकिन इस बार परीक्षा में कड़ी निगरानी

हरियाणा  | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET (हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई को राज्यभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 4 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बोर्ड के सचिव मुनीष नागपाल ने बताया कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 220 उड़नदस्ते बनाए गए हैं।

AI से होगी निगरानी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर, बायोमैट्रिक व डेटा कैप्चरिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भी मदद ली जाएगी।

इन चीजों पर है सख्त पाबंदी

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, अंगूठी, चैन, हेल्थ बैंड, पर्स और किसी भी तरह के कागज ले जाने की मनाही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.